राममंदिर बना; अब रामराज्य (हिन्दू राष्ट्र) के लक्ष्य को साकार करने हेतु संगठित हों ! – हिन्दू जनजागृति समिति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिनांक : 26.03.2026_हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ संपन्न !

वाराणसी – अयोध्या श्रीराम मंदिर पर फहराया गया भगवा ध्वज 500 वर्षों के संघर्ष का विजयध्वज है । अब भारत के हर हिन्दू के मन में इसे फहराकर हिन्दुओं को संगठित करने के उद्देश्य से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन किया गया ।

इस शोभायात्रा में अनेक हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा अनेक श्रीराम भक्त सम्मिलित हुए । यात्रा के अंत में सभी संत एवं हिंदू संगठनों द्वारा ‘विश्‍वकल्याण हेतु भारत में रामराज्य (हिन्दू राष्ट्र) की स्थापना हो’, ऐसी प्रभु श्रीरामजी के चरणों में सामूहिक प्रार्थना कर रामराज्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया ।

इस शोभायात्रा में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री श्री. कविन्द्र जायसवाल, अन्नपूर्णा उद्योग समूह के श्री. रवि झुनझुनवाला, गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री अनिल भाई शास्त्री, अखिल भारतीय मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री. रविशंकर सिंह, टाउनहॉल व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. सुजीत शर्मा, शीतलामाता मंदिर के महंत अभिषेक पांडे, जालान परिवार के श्री. निधि जालान, अखिल भारतीय सनातन न्यास के डॉक्टर अजय जायसवाल, स्वर्णकार समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, पहल फाउंडेशन के संस्थापक श्री. सुबोधचंद्र राय, पूर्व प्रधान श्री. जय प्रकाश सिंह, हिंदू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल, सनातन संस्था की श्रीमती प्राची जुवेकर आदि मान्यवर उपस्थित थे ।

शोभायात्रा का आरंभ धर्मध्वज का पूजन कर शंखनाद से हुआ । यात्रा में सहभागी सभी निरंतर ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ का नामजप कर रहे थे । यात्रा के समय ‘एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम’, ‘पवनसुत हनुमान की जय’ ऐसी घोषणाओं से वातावरण गूंज उठा । समाज के अनेक श्रद्धालु उत्स्फूर्तता से यात्रा में सहभागी होकर श्रीरामजी की प्रतिमा पर पुष्पवृष्टि कर रहे थे ।

काशी विश्‍वनाथ मंदिर के गेट क्रमांक 4 पर श्रीराम रचित शिव स्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया । यह शोभायात्रा मैदागिन चौराहे से आरंभ होकर नीचीबाग, चौक, बासफाटक, दशाश्‍वमेध चौराहे से होते हुए चितरंजन पार्क में जाकर संपन्न हुई ।यात्रा के समापन में हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने बताया कि हिन्दू धर्म ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की सीख देता है। ऐसे धर्म को संविधान द्वारा आधिकारिक संरक्षण मिलने के लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना आवश्यक है । यह मांग विश्‍वकल्याण और हिन्दू संस्कृति को जीवित रखने के लिए है ।

रामसेतु के निर्माण के लिए जिस तरह गिलहरी ने योगदान दिया उसी प्रकार सभी रामभक्त प्रतिदिन ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ का नामजप करें एवं राष्ट्र तथा धर्मकार्य हेतु न्यूनतम 1 घंटा समय दें, ऐसे उन्होंने अंत में आवाहन किया ।)

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!