​अनूपशहर में ‘एस.आर. हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ: प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन ने किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूपशहर (बुलंदशहर): क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आज अनूपशहर में ‘एस.आर. हॉस्पिटल’ का गरिमामय उद्घाटन संपन्न हुआ।

रिपोर्ट दीपक चौहान

अस्पताल का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डॉ. चंद्र मोहन (प्रदेश मंत्री) के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।​इस अवसर पर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के खुलने से स्थानीय नागरिकों को अब गंभीर उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को जनसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति​उद्घाटन समारोह में राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे:​संजय चौधरी जी, अमित राघव जी​अभिषेक प्रधान जी, संदीप राघव जी (जिला सह-संयोजक, अनूपशहर)​राकेश राघव जी, मोहित जी (ब्लॉक प्रमुख, राजपुरा, जिला संभल)​डॉ. एस. एस. राघव, अंकुश राघव जी​विकास ठाकुर, छत्रपाल प्रधान जी, जगपाल राघव जी​मुकुल राघव जी, नरेश प्रधान जी, चरनपाल जी (प्रधान)​राजू प्रधान जी, सचिन शर्मा (बीटीसी)

​कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अस्पताल की अत्याधुनिक मशीनों और सुविधाओं का अवलोकन किया। अंत में अस्पताल प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!