वाराणसी
रिपोर्ट पवन जायसवाल
कोतवाली पुलिस व SIT टीम द्वारा NDPS एक्ट के तहत बड़ी वित्तीय कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री से जुड़े एक मामले में की गई है।यह कार्रवाई जैतपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वरगंगी चम्पाबाग टावर निवासी मनोज यादव के खिलाफ की गई है।
आरोप है कि मनोज यादव सिंडी केट ब्रांड के ‘फ़ेंसा डील कफ सिरप’ की अवैध तस्करी और बिक्री में शामिल था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब 1 लाख 26 हजार बोतल कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त की थी
कोतवाली पुलिस की SIT टीम और एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने मनोज यादव और उससे जुड़े अन्य लोगों की कुल 20 संपत्तियों को कुर्क किया है।
जब्त की गई संपत्तियों में कई मकान, प्लॉट और अन्य निर्माण शामिल रहे हैं, जिनकी कुल कीमत 12 करोड़ 66 लाख रुपये आंकी गई है।वित्तीय लेन-देन की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी मनोज यादव और उससे जुड़े सात बैंक खातों को भी सीज कर दिया है।



इन खातों में कुल 86 लाख रुपये की राशि थी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जब्त की गई 20 संपत्तियों में से पांच संपत्तियां भोला जायसवाल के नाम पर हैं, जो पिंडर इलाके में स्थित हैं। पुलिस के मुताबिक, भोला जायसवाल भी इस मामले में शामिल पाया गया है और जल्द ही उसकी इन पांच संपत्तियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अवैध धन से अर्जित संपत्ति को जब्त करना तस्करों की कमर तोड़ने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। मामले की आगे की जांच जारी है।
संवाददाता – पवन जायसवाल











