छतारी में गूंजा हिंदुत्व का शंखनाद!
रिपोर्ट दीपक चौहान
छतारी (बुलंदशहर): थाना क्षेत्र के छतारी दोराहे पर स्थित गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गान से हुई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सामाजिक कुरीतियों को दूर करना रहा।
प्रमुख अतिथि और वक्ता:
इस अवसर पर स्वामी पूर्णानंद पुरी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के श्रीमान विनय जी ने मुख्य वक्ता के तौर पर विचार रखे, जबकि साध्वी समाहिता दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मंच संचालन अरविंद राठौर द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
प्रमुख संबोधन और भावभीनी श्रद्धांजलि:





अपने संबोधन में साध्वी समाहिता दीदी ने ग्राम दाउपुर के शहीद मोनू चौधरी को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राम लला और भगवान श्री कृष्ण के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं को जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने की आवश्यकता है।

उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुज सिंह, खजान सिंह, गेंदा लाल जी, तिलक राम जी, सचिन शर्मा (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष), दिनेश जिंदल, धर्मेंद्र ठाकुर और अनुज शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।










