अवैध हथियारों के सौदागर पर शिकंजा! चन्दौली में ‘मेक इन होम’ आर्म्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 53 वर्षीय संचालक अरेस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chandauli News

🚨 चन्दौली: घर के अंदर चल रही थी अवैध तमंचों की फैक्ट्री, बलुआ पुलिस ने किया भंडाफोड़; लाखों के उपकरण बरामदचन्दौली, उत्तर प्रदेश। जनपद चन्दौली की बलुआ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ‘होम-मेड’ आर्म्स फैक्ट्री (Home-Made Arms Factory) का भंडाफोड़ किया है।

यह फैक्ट्री थाना बलुआ क्षेत्र के ग्राम नदेसर में एक घर के अंदर गुपचुप तरीके से चलाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री के 53 वर्षीय संचालक को शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया है

और भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे और हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले महंगे उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगेह के निर्देशन में 09 नवंबर 2025 को की गई इस कार्रवाई में, पुलिस ने मौके से तीन नाजायज तमंचे (12 बोर और 315 बोर), कारतूस के खोखे और शस्त्र बनाने के लिए उपयोग होने वाले सैंकड़ों कल-पुर्जे तथा उपकरण जब्त किए।

बरामद उपकरणों में ड्रिलिंग मशीन, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, आरी, भट्ठी और लोहे की निहाई जैसे कई पेशेवर औजार शामिल हैं।

कौन हुआ गिरफ्तार?

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय शर्मा उर्फ संजू पुत्र राम लक्षण शर्मा (निवासी नदेसर, बलुआ) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 53 वर्ष है। संजय शर्मा का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ मुगलसराय थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

₹3500 में बिकता था एक तमंचापूछताछ में अभियुक्त संजय शर्मा उर्फ संजू ने कबूल किया कि अवैध असलहे बनाना ही उसका मुख्य पेशा और रोजी-रोटी का साधन है।

वह एक तमंचे को ₹3000 से ₹3500 में बेचता था। उसने बताया कि मुख्य रूप से चार व्यक्ति (चन्दौली, गाजीपुर और वाराणसी) के खरीददार उससे हथियार ले जाते थे।पुलिस टीम को मिला इनामइस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना बलुआ की पुलिस टीम को ₹20,000 नकद इनाम से सम्मानित किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बलुआ में मु0अ0सं0- 296/25 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!