🚌 ओवरलोडिंग पर सख्त कमिश्नर! 34 ट्रकों के परमिट निरस्त, बस परमिट पर रूट सर्वे का निर्देश
मीरजापुर, 03 नवम्बर 2025: रिपोर्ट विकास तिवारी
मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आज आयुक्त कार्यालय में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मण्डलायुक्त ने परिवहन व्यवस्था और परमिट से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण व कड़े निर्देश जारी किए।बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) वाराणसी भीमसेन सिंह, सचिव सम्भागीय परिवहन उदयवीर सिंह, और सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रविकान्त शुक्ला सहित अन्य वाहन स्वामी भी मौजूद रहे।
🚫 ओवरलोडिंग पर ज़ीरो टॉलरेंस: 34 ट्रकों के परमिट रद्दबैठक में सबसे बड़ा और सख्त फैसला ओवरलोडिंग के खिलाफ लिया गया। ट्रकों में ओवरलोडिंग के कारण परमिटों पर धारा-86 के तहत लंबित 34 प्रकरणों पर विचार किया गया। मण्डलायुक्त ने ओवरलोडिंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए, इन सभी 34 परमिटों को तत्काल निरस्त करने का निर्णय लिया।
🛣️ 37 नई बस परमिटों पर फ़िलहाल रोक, रूट सर्वे अनिवार्यपरिवहन सुविधा की समीक्षा करते हुए, मण्डलायुक्त ने परमिट के लिए प्राप्त 37 नई बसों के आवेदन पत्रों को फ़िलहाल लंबित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) वाराणसी को निर्देशित किया कि:
* सभी आवेदित मार्गों का विस्तृत परीक्षण (सर्वे) किया जाए।
* यह आकलन किया जाए कि वर्तमान में कितने वाहन संचालित हैं।
* जन सामान्य की सुविधा और रूट टाइम-टेबल को ध्यान में रखते हुए, मार्ग पर कितने नए परमिट की आवश्यकता है।मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षण की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगामी बैठक में इन आवेदनों पर विचार किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, बस मार्गों के विस्तारीकरण के संबंध में भी एक जाँच समिति गठित करने और उसे जल्द से जल्द सर्वे कर आख्या (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया











