UP STF ने नकली दवाओं का कारोबारी को एक करोड़ की रिश्वत समेत किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP STF ने नकली दवाओं का कारोबारी को एक करोड़ की रिश्वत समेत किया गिरफ्तार

रिपोर्ट पवन जायसवाल

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ और औषधि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में नकली दवाओं का कारोबार करने वाले मेसर्स हे-मां मेडिको एजेंसी के मालिक हिमांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। हिमांशु पर सन फार्मा की रोसुवास सनोफी इंडिया की एलर्जा और अन्य कंपनियों की नकली दवाओं के भंडारण और बिक्री का आरोप है

। इसके साथ ही उसने लोकसेवक को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की जिसके बाद उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 23 से 26 अगस्त तक आगरा में छापेमारी की गई। इस दौरान हिमांशु के गोदाम से लगभग 2.92 करोड़ रुपये कीमत की 76,370 नकली दवा की पत्तियां एक करोड़ रुपये नकद एक लैपटॉप एक एप्पल मोबाइल और एक कीपैड फोन बरामद किया गया। यह कार्रवाई 24 अगस्त 2025 को तड़के 2:15 बजे पार्किंग स्टैंड, थाना कोतवाली आगरा में की गई जांच में पता चला कि हिमांशु चेन्नई, पांडिचेरी और अन्य राज्यों से नकली दवाओं का व्यापार करता था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रिश्वत देकर बचने और अन्य व्यापारियों का माल पकड़वाने की योजना बना रहा था। उसके खिलाफ थाना कोतवाली आगरा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 8 और बीएनएस की विभिन्न धाराओं (318(2)/318(4)/61(2)/111/341(1)) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना एमएम गेट में भी नकली दवाओं के संबंध में मामला दर्ज किया गया है आयकर विभाग को सूचित कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई नकली दवाओं के अवैध व्यापार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

[democracy id="1"]

महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

error: Content is protected !!