
मीरजापुर की पांचों विधानसभा – चुनार, मझवां, मड़िहान, छानबे व नगर में नवंबर माह की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
मिर्जापुर जनपद मीरजापुर की चुनार, मझवां, मड़िहान, छानबे व नगर विधानसभा की नवंबर माह की मासिक समीक्षा बैठकें अलग-अलग स्थानों पर संपन्न हुईं।
बैठकों का मुख्य एजेंडा –
- पिछली कार्यवाही की पुष्टि।
- हर घर झंडा एवं पदाधिकारियों के घर पर नेम प्लेट लगाने पर चर्चा।
- मिशन 2027 विधानसभा चुनाव व संगठन को मजबूत करने पर चर्चा।
- 29 नवंबर को प्रयागराज में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में चलने पर विशेष चर्चा।
29 नवंबर प्रयागराज कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज चलने का आह्वान किया गया।छानबे – बैठक लालगंज स्थित विधायक कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच रमाकांत पटेल व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कोल रहे। इसमें प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप सिंह पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष पटेल, उमेश पटेल, जोन अध्यक्ष युवा मंच बैजनाथ पटेल, शिवपाल यादव आदि उपस्थित रहे।
नगर – बैठक गिरधर चौराहा स्थित ज्ञानचंद कनौजिया प्रदेश सचिव अनुसूचित मंच एवं सभासद के निवास पर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि ज्ञानचंद कन्नौजिया, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल व जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, अति विशिष्ट अतिथि नगर विधानसभा अभिभावक नमिता केसरवानी रहीं। इसमें जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच आरिफ अली मंसूरी, नगर विधानसभा उपाध्यक्ष अजय पटेल, महासचिव रतन जायसवाल, गोपाल कन्नौजिया, मनीषा सिंह, चिकित्सा मंच अध्यक्ष हेमेंद्र कसेरा, महिला मंच नगर जोन अध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, सेक्टर अध्यक्ष पूजा खत्री आदि उपस्थित रहे। अंत में उमाशंकर सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित कर समापन की घोषणा की।
मझवां -बैठक बरकछा जोन के सेक्टर अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य के आवास पर हुई। मुख्य अतिथि जिला सचिव विमलेश भारती रहे। इसमें विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, विधानसभा महासचिव जितेन्द्र कुमार मौर्य, विद्या शंकर गौतम, शंभू नाथ बिंद, संजय पटेल, प्रदुम प्रजापति, केशव चंद्र मौर्या, अशोक मौर्य, सेक्टर अध्यक्ष बीकना अमरनाथ बिन्द, अवधेश पाल, जयप्रकाश मौर्य, रमेश कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
चुनार – बैठक टेडहुआ बाबा डाक बंगला नारायणपुर में विधानसभा अध्यक्ष वरुण सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल, अति विशिष्ट अतिथि डॉ आर के पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच व किसान मंच प्रदेश सचिव सतीश बिंद रहे। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित सिंह पटेल, युवा विधानसभा अध्यक्ष गौरव पटेल, अभिषेक सिंह, शिखर जोन अध्यक्ष रामसहाय पटेल, जमालपुर जोन अध्यक्ष हृदय नारायण पटेल, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार पटेल, कल्पनाथ सिंह, रामसखी, अमरनाथ चौहान, शेरू पटेल, लाल भारती सिंह, सुनील कुमार भारती, श्रवण मौर्य, श्रेयस, मनीष सिंह, कमलेश सिंह, अजीत पटेल आदि उपस्थित रहे। अंत में वरुण सिंह पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित कर समापन की घोषणा की। मड़िहान विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक भी इसी क्रम में संपन्न हुई।










