बिम्प्स के डायरेक्टर विजय दुबे ने शिक्षकों को दिया AI एवं आधुनिक शिक्षण तकनीक का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विन्ध्यमाउण्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला
मीरजापुर, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विन्ध्यमाउण्ट इंटरनेशनल स्कूल, वासलीगंज में शिक्षक एवं स्टाफ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बिम्प्स के डायरेक्टर विजय दुबे ने विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को आधुनिक शिक्षण पद्धति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कंप्यूटर एवं स्मार्ट क्लास के उपयोग का प्रशिक्षण दिया।
विजय दुबे ने कहा कि “एक सफल और आदर्श शिक्षक बनने के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और स्मार्ट शिक्षण पद्धतियों को अपनाना होगा, तभी वे बच्चों को सरल, रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से शिक्षित कर सकेंगे।”
कार्यशाला में एआई की सहायता से लेसन प्लान, वर्कशीट एवं प्रश्नपत्र तैयार करने, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, कंप्यूटर संचालन, स्मार्ट क्लास प्रबंधन, क्लासरूम मैनेजमेंट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही डेमो टीचिंग एवं एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का अभ्यास कराया गया।*
कार्यक्रम में जय कुमार, प्रियंका दुबे, रूपा गुप्ता, काजल, मांडवी, उन्नति जायसवाल, रंजना, धीरज उपाध्याय, निशांत कुमार, ध्रुव, सर्वजीत कौशल, सारिका शुक्ला, वंदना पांडे, संदीप उपाध्याय, श्वेता मिश्रा, मानतसा, अमनदीप, प्रियांशी एवं विंध्या सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।












