टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, कोटा स्टेशन से 3 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे तीनों आरोपी।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक महाराष्ट्र और दो हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले में उनकी भूमिका और अन्य संभावित कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!