स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा नगर पूर्वी कार्यालय पर क्लस्टर बैठक संपन्न
मतदाता प्रमुखों को सौंपी गई 20-20 मतदाताओं से संपर्क कर मतदान सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी

मीरजापुर।स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के क्रम में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के नगर पूर्वी मंडल कार्यालय पर क्लस्टर बैठक संपन्न हुई।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी नियुक्त मतदाता प्रमुखों को 20-20 मतदाताओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर उनका नाम, पता एवं मोबाइल नंबर नोट करें और यह जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि वरिष्ठ पदाधिकारी फोन के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर उनसे मतदान की अपील कर सकें।
बैठक में मतदाताओं से संवाद स्थापित करने, चुनावी समन्वय बनाए रखने तथा संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर महामंत्री राजेश कुमार,अवनीश,अमित चंदेल,राजेश सोनकर,सुनील मोदनवाल,निशांत द्विवेदी,प्रशांत सिंह,नीरज गुप्ता,आशीष दुबे,मनोज सिंह, राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी दायित्वों के निर्वहन और संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।











