आम आदमी पार्टी ने मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा में शुरू किया मोहल्ला प्रमुख एवं बूथ कमेटियों के गठन का कार्यक्रम

आम आदमी पार्टी मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा में 2027 का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी,
सुनील कुमार पांडे एडवोकेट
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आप
आम आदमी पार्टी ने मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा के महुवरिया राजकीय इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी जीजाबाई की गली पासियान मोहल्ले में शुरू किया मुहल्ला कमेटी एवं बूथ कमेटियों के गठन का शुभारंभ
पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह ने 21 पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देकर मोहल्ला कमेटियों की जिम्मेदारी दिया
23 सितंबर 2026 मिर्जापुर
आम आदमी पार्टी मिर्जापुर ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा में अपनी तैयारी शुरू कर दिया है आम आदमी पार्टी ने मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा के सभी मोहल्ले में मोहल्ला प्रमुख एवं मोहल्ले की कमेटियों तथा बूथ कमेटियों के गठन की औपचारिक शुरुआत कर दिया है इसके तहत आज मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा के पांच मोहल्ले और पांच बूथों पर कमेटी गठन का कार्य किया गया जिसमें 21 पदाधिकारी को मोहल्ला प्रमुख और बूथ कमेटियों की जिम्मेदारी दिया गया इन पदाधिकारी का कार्य सिर्फ मोहल्ला के नागरिकों की समस्याओं और उनसे संपर्क करना रहेगा और चुनाव में सिर्फ अपने-अपने मोहल्ले के मतदाताओं को अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की जिम्मेदारी दी गई है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा से मजबूती से लड़ेगी और एक माह के अंदर पार्टी मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा के सभी मोहल्ले बूथों और ग्राम सभा में संगठन तैयार कर देगी उसी को मूर्त रूप देने के लिए आज पार्टी ने मोहल्ला कमेटियों के पदाधिकारी को नियुक्ति पर पत्र देने का शुरुआत कर दिया है यह कार्यक्रम लगातार चलेगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि पार्टी मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा और पूरे मिर्जापुर के पांचों विधानसभा मैं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है हमारे पदाधिकारी गांव गांव जा जाकर संगठन को खड़ा करने का कार्य करेंगे और हम पूरी मजबूती से आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव लड़ेंगे
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाशंकर साहू प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी प्रयागराज इलियास मंसूरी नगर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी राजेश श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा राजेंद्र कुमार रत्ना जगत नाथ रत्ना रमेश प्रजापति रमेश प्रजापति दीनानाथ आकाश रत्ना पारसनाथ विजय कुमार गुप्ता विशाल सिंह इत्यादि साइको पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे








