काशी जोन में छह पुलिसकर्मियों के तबादले, चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशी जोन में छह पुलिसकर्मियों के तबादले, चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

रिपोर्ट पवन जायसवाल

महमूरगंज, लहुरावीर, अस्सी, नगवां और सोनिया चौकी पर फेरबदल स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद तत्काल नई तैनाती के निर्देश

वाराणसी। काशी जोन पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। 19 सितंबर 2026 को जारी आदेश में छह उपनिरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल के लिए रवाना करने और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।स्थापना बोर्ड के कार्यवृत्त संख्या रीडर/डीसीपी/काशी जोन (स्था.)-23/2026 के अनुसार उपनिरीक्षक अनुज सिंह को चौकी प्रभारी महमूरगंज, थाना भेलूपुर से स्थानांतरित कर थाना लक्सा भेजा गया है। यह स्थानांतरण रिक्ति के सापेक्ष किया गया है।

इसी तरह उपनिरीक्षक विकल्य शादिल्य को चौकी प्रभारी लहुरावीर, थाना चेतगंज से हटाकर चौकी प्रभारी महमूरगंज, थाना भेलूपुर बनाया गया है। उनका स्थानांतरण भी रिक्ति के सापेक्ष हुआ है।उपनिरीक्षक नवीन चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी अस्सी, थाना भेलूपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी नगवां, थाना लंका की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, जो चौकी प्रभारी नगवां, थाना लंका थे, उन्हें स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी अस्सी बनाया गया है।वहीं उपनिरीक्षक विवेक सिंह को चौकी प्रभारी सोनिया, थाना सिगरा से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी लहुरावीर, थाना चेतगंज की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही आदेश में उनका संबंध थाना भेलूपुर से भी अंकित किया गया है।उपनिरीक्षक सौरभ शाही, जो वर्तमान में थाना चौक में तैनात थे, को स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सोनिया, थाना सिगरा बनाया गया है। उनका स्थानांतरण रिक्ति के सापेक्ष किया गया है।पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बसवाल की ओर से जारी आदेश में काशी जोन के संबंधित एसीपी और थाना प्रभारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर रवाना कर अनुपालन आख्या लौटती डाक से उपलब्ध कराने को कहा गया है।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

[democracy id="1"]

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

error: Content is protected !!