​सौरभ श्रीवास्तव का ‘खोखला विकास’! 1 साल पहले किया उद्घाटन, आज भी मौत का कुआँ बना सुंदरपुर आंगनवाड़ी… बेअसर हुआ CM पोर्टल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​विधायक सौरभ श्रीवास्तव का पब्लिसिटी स्टंट बेनकाब! फीता काटकर भूले BJP विधायक, CM पोर्टल की भी धज्जियां उड़ा रहा वाराणसी प्रशासन!

रिपोर्ट : निरंजन मौर्य

वाराणसी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीआईपी संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अफसरशाही और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही इस कदर बेखौफ हो चुकी है कि मासूम बच्चों की जिंदगी सीधे खतरे में झूल रही है। सुंदरपुर स्थित कम्पोज़िट विद्यालय का जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र प्रशासनिक ढिंडोरे और राजनीतिक ड्रामेबाज़ी की जीती-जागती मिसाल बन चुका है।

उद्घाटन के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट, 1 साल बाद भी खंडहर!

जिस जर्जर तीनशेड को ठीक करने के नाम पर कैंट विधानसभा से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाहवाही लूटी थी, उसकी हकीकत अब जनता के सामने है। 7 जनवरी 2025 को विधायक जी ने गाजे-बाजे के साथ जिस नवनीकरण कार्य का उद्घाटन किया था, उसका 1 साल बीतने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है। सवाल यह है कि आखिर विधायक निधि का स्वीकृत बजट कहां फंसा है और यह काम अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ?

CM पोर्टल बना ‘कागजी ढोंग’, विधायक ने भी मोड़ा मुंहअपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहीं आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था के कड़वे सच को उजागर कर दिया है:

विधायक के चौखट पर गिड़गिड़ाना बेकार:

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे बार-बार विधायक सौरभ श्रीवास्तव से मिलकर अपनी समस्या बता चुकी हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला।​

CM पोर्टल की भी कोई सुनवाई नहीं:

शासन के सबसे बड़े दावे यानी ‘CM पोर्टल’ पर भी लिखित शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन नतीजा सिफर रहा। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों को वाराणसी का बेपरवाह प्रशासन ठेंगा दिखा रहा है।

​किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन?

जर्जर तीनशेड कभी भी ढह सकता है और वहां आने वाले मासूम बच्चों की जान ले सकता है। अगर विधायक निधि से पास हुए काम और खुद विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा उद्घाटन किए गए प्रोजेक्ट का यह हाल है, तो फिर आम जनता की फरियाद कौन सुनेगा?​

अगर CM पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बावजूद अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हैं, तो यह सीधे तौर पर मासूमों के जीवन से खिलवाड़ है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि तुरंत संज्ञान लें, वरना किसी अनहोनी का जवाब सीधे जनता के कटघरे में देना होगा!

और पढ़ें

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

[democracy id="1"]

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

error: Content is protected !!