
मीरजापुर। अदलहाट के ग्राम गरौड़ी स्थित नव ज्योति इंटर कॉलेज में 70वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों, शिक्षकों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों ने कबड्डी के मैदान में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाचार्य अन्तेश कुमार सिंह, प्रबंधक संजय कुमार सिंह तथा जनपदीय सचिव सतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय के शिक्षकगण रविकांत सिंह, राजपाल सिंह, अविनाश भारती, नीतिका सिंह,अजय कुमार गुप्ता,वीरेंद्र कुमार,निशा सिंह, अवधेश कुमार,हेमन्त श्रीवास्तव और नीतू सिंह ने आयोजन में सहयोग किया। वहीं कर्मचारी वर्ग से चन्द्रदेव यादव,दीपक गुप्ता, सुदर्शन,अतुल, आकाश और प्रद्युम्न सहित सभी सहयोगियों की सहभागिता रही।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया। आयोजकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। नवज्योति इंटर कॉलेज गरौड़ी में आयोजित यह क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई।











