मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हलिया (मीरजापुर) स्थानीय थाना क्षेत्र में चल रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को अदवा कालोनी गांव में हलिया पुलिस की तरफ़ से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।इस दौरान पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस 108, अग्निशमन 101 तथा आशा ज्योति केंद्र 181 के बारे में जानकारी दी गई।जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रमाशंकर, हेड कांस्टेबल अभिषेक चौबे एवं महिला आरक्षी पूजा चौहान मौजूद रहे।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!