वाराणसी (शिवपुर): धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में ‘विश्व हिंदू कल्याण परिषद’ के नए मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ।
रिपोर्ट निरंजन मौर्य
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर समाज सेवा तथा हिंदू समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया।
हिंदू जोड़ो अभियान’ के तहत गांव-गांव तक पहुंचेगा संगठनकार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने बताया कि विश्व हिंदू कल्याण परिषद वर्तमान में देश के 23 राज्यों और विदेश के 9 देशों में निरंतर सक्रिय है।उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा ‘हिंदू जोड़ो अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के सभी राज्यों, जिलों और ग्रामीण स्तर तक पहुंचकर चौपालों के माध्यम से लोगों को संगठित करना है। इस यात्रा के जरिए समाज को एकजुट करने और संगठन के प्रमुख बिंदुओं से जन-जन को अवगत कराने की रूपरेखा तैयार की गई है।







उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा ‘हिंदू जोड़ो अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के सभी राज्यों, जिलों और ग्रामीण स्तर तक पहुंचकर चौपालों के माध्यम से लोगों को संगठित करना है। इस यात्रा के जरिए समाज को एकजुट करने और संगठन के प्रमुख बिंदुओं से जन-जन को अवगत कराने की रूपरेखा तैयार की गई है।
नए पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि वाराणसी मंडल कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में संगठन के विस्तार को एक नई दिशा मिलेगी। इस दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा एवं अभिनंदन भी किया गया।इस विशेष अवसर पर संदीप जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, परमानन्द गुप्ता, सुदीप बनर्जी और अनिल विश्वकर्मा समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद से ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।










