समाज कल्याण विभाग की पहल शहीद उद्यान में 83 जोड़ों ने लिए फेरे, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का हुआ आयोजन
रिपोर्ट पवन जायसवाल
वाराणसी समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत स्थानीय शहीद उद्यान, नगर निगम परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 83 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों और सादगी के साथ एक-दूसरे का हाथ थामा।यह आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान वर-वधू पक्ष के परिजनों में गजब का उत्साह देखा गया।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को सरकारी सहायता राशि के साथ-साथ गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई। विवाह बंधन में बंधने वाले सभी जोड़ों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेटियों के लिए वरदान बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महापौर अशोक तिवारी नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की गई।
संवाददाता – पवन जायसवाल











