रिपोर्ट विकास तिवारी
मीरजापुर। नगर विधानसभा के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में भव्य “अटल स्मृति” सम्मेलन का आयोजन किया गया।




नगर विधायक पं0 रत्नाकर मिश्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की।श्रद्धांजलि और वैचारिक विमर्शकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, विशिष्ट अतिथि सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, विधायक रत्नाकर मिश्र और जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अटल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्पार्चन कर किया।प्रमुख वक्ताओं के विचार:बृजभूषण सिंह (जिलाध्यक्ष): “अटल जी विराट व्यक्तित्व और शब्दों के जादूगर थे। वे हमारे गौरव के प्रतीक हैं, जिनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा।”धर्मेंद्र राय (मुख्य अतिथि): “अटल जी का कालखंड केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना के विस्तार का था। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों और शहीदों के परिवारों को जो सम्मान दिया, उसने राष्ट्र का मस्तक ऊंचा किया। शहीदों के परिजनों के लिए गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप जैसी योजनाएं उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण हैं।”अशोक मिश्रा (विशिष्ट अतिथि): “अटल जी ने सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि सेवा का साधन माना। 1984 में मात्र 2 सीटें होने पर भी उन्होंने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और शून्य से शिखर तक का सफर तय किया।”पं0 रत्नाकर मिश्र (नगर विधायक): “अटल जी ने अंत्योदय और अन्नपूर्णा योजना जैसी दूरदर्शी सोच से गरीबों की सेवा की। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उन्हीं के सपनों को साकार कर रहे हैं। चाहे वह 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन हो, आयुष्मान भारत से 5 लाख तक का इलाज हो या किसान सम्मान निधि, वर्तमान सरकार अटल जी और पं0 दीनदयाल जी के अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतार रही है।”संगठन की एकजुटताकार्यक्रम का कुशल संचालन जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, रविशंकर पाण्डेय, निर्मला राय, गौरव ऊमर सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









