संगीता मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा के नेतृत्व में कन्तित से रोडवेज बस स्टैंड तक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे जोश और उमंग के साथ किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*विंध्याचल। मंगलवार को शाम 4 बजे संगीता मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा के नेतृत्व में कन्तित से रोडवेज बस स्टैंड तक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे जोश और उमंग के साथ किया गया।

रिपोर्ट विकास तिवारी

यह यात्रा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने और सशस्त्र बलों के शौर्य को सम्मान देने के लिए निकाली गई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया था। इस अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 13 से 23 मई तक राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे देशभक्ति का उत्साह और भी प्रबल हुआ। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर की महिलाओं ने तिरंगा थामकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी तथा नितिन विश्वकर्मा आदि कई नेताओं ने यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और सैन्य बलों के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी। श्याम सुंदर केशरी नगर पालिका अध्यक्ष, नितिन विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष पश्चिमी, संतोष जायसवाल नगर महामंत्री, महेंद्र जायसवाल जी, संगीता मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा, दीपा उमर नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा,दीनानाथ मिश्र जी, हर्षित खत्री, शिवबली यादव,गोपाल जी, प्रतिमा सैनी, जितेंद्र वर्मा, मुन्ना वर्मा,पंचम यादव, ओम मिश्र, पुनीत मिश्र, आशुतोष पाठक, संदीप पांडेय आदि लोग तिरंगा यात्रा में लगे राहें।*

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!