जम्मू कश्मीर: भारत के हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, 7 लोगों की मौत, 38 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर गोलाबारी की है। इस गोलाबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है और 38 लोग घायल हैं।

श्रीनगर: भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है और LoC पर गोलाबारी कर रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से LoC पर की गई गोलाबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है और 38 लोग घायल हैं। न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

पाकिस्तान ने माना कि उस पर 24 मिसाइलों से हमला हुआ

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं। इसमें लश्कर और जैश के ठिकाने भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने खुद माना है कि भारत ने 24 मिसाइलों से हमला किया है। 

खबर लिखे जाने तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक भारत के हमले से 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप 

भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। भारत की इस कार्रवाई से पूरे पाकिस्तान में तहलका मचा हुआ है। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 

सेना ने लश्कर के आतंकी हाफिज सईद के ठिकाने को भी नष्ट कर दिया है। इससे आतंकी और उनके आकाओं को भी ये संदेश साफ कर दिया गया है कि किसी भी हालत में वे बचने वाले नहीं हैं। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश में भारी आक्रोश था और लोग मोदी सरकार से अपील कर रहे थे कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे में ये कार्रवाई आतंकियों के लिए एक बड़ा सबक होगी कि अब उनके बचने का कोई रास्ता नहीं है। 

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

[democracy id="1"]

महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

error: Content is protected !!