अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रोडवेज चौराहे पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

VIKAS TIWARI

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मिर्जापुर कल दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा पर्यटकों के ऊपर किए गए निर्मम गोलीबारी और नरसंहार की घोर निंदा और भर्त्सना करता है। मारे गये निर्दोष लोगो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करता है घायलों और नरसंहार में मारे गए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भारत सरकार से मांग करता है मानवता के भक्षक इन क्रूर आतंकियों एवं इनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाय।
इसी के विरोध में आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रोडवेज चौराहे पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया | इसमें मुख्य रूप से अभाविप मीरजापुर नगर मंत्री अनुभव केशरी जी, इकाई अध्यक्ष रिवेष जी, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य अथर्व जी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!