मौसम परिवर्तन के बाद चंद्रमा के चारों ओर बना रिंग, दिखा हैलो ऑफ मून

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खास खबर

गुरुवार की रात काशी में अद्भुत खगोलीय नजारा दिखाा। साफ आसमान में दिख रहा चंद्रमा अन्य रातों से अलग दिख रहा था। दरअसल चंद्रमा के चारों ओर रिंग जैसा वृत्ताकार घेरा दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते लोगों में इस अद्भुत खगोलीय घटना की बात फैल गयी और कौतूहलवश लोग अपनी-अपनी छतों पर जाकर चंद्रमा को देखने लगे।

चंद्रमा के चारों ओर बनी रिंग को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे धुंध की पतली लकीर चांद के चारों ओर बन गई हो। लोगो में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इसे आने वाले बुरे समय का संकेत मान रहे थे तो कुछ लोग इसे मौसम की खराबी से जोड़कर देख रहे थे।मौसम परिवर्तन के बाद चंद्रमा के चारों ओर बना रिंग, दिखा हैलो ऑफ मूनसामान्य घटना के साथ वर्षा का सूचकमौसम विज्ञान केंद्र सिक्किम के विशेषज्ञ हेतंत प्रधान ने बताया कि यह बहुत ही सामान्य घटना है जो आम तौर पर ठंडे मौसम से गर्म में परिवर्तन के दौरान होती है। उन्होंने बताया कि भारत में ऐसा काफी कम होता है, यह घटनाक्रम बर्फीले देशों में ज्यादा दिखाई देते है। मौसम वैज्ञानिक हेमंत प्रधान ने बताया कि मार्च अप्रेल के महीने में कई बार ऐसा देखा जाता है। इस समय चांद के चारों तरफ गोल घेरा बन जाता है, जिसे ‘हैलो ऑफ मून’ कहते हैं। उन्होंने बताया कि दरअसल आकाश में बादलों में बर्फीले कण होते हैं जो कई बार चांद की रोशनी से टकराते हैं जिससे रोशनी का प्रतिबिम्ब बनता है और चांद के चारो ओर रिंग जैसी आकृति दिखाई पड़ती है। उन्होंने बताया कि यह आकृति कुछ घंटो से लेकर 7-8 दिनों तक भी दिखाई पड़ सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!