मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट विकास तिवारी

मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा विकासखंड चील्ह के ग्राम सभा तिलठी एवं सिटी विकासखंड के चिंदलिख गहरवार में रिबोर कराए हैण्डपम्पो का भौतिक सत्यापन खण्ड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर कराए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने नगर पालिका/पंचायत के सभी अधिशासी अधिकारियों को फागिंग, सफाई आदि के निरीक्षण के लिए क्षेत्र में भ्रमण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी संवेदीकृत सूकर पालकों को सूअर बाड़ो की सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, आशा, एएनएम, सी0एच0ओ0 एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शत प्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया उन्होंने शिक्षा विभाग को समय से रिपोर्ट देने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार सहित सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!