सपा नेताओं द्वारा लोगों को जिंदा फूंकने संबंधी धमकी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट विकास तिवारी

सपा नेताओं द्वारा लोगों को जिंदा फूंकने संबंधी धमकी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र। प्रार्थना पत्र द्वारा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह (धवल) श्रीमान जी, सादर अवगत कराना है कि मिर्जापुर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने विगत दिनों अपने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करके मिर्जापुर जनपद में एक विवादित भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग समाजवादी पार्टी के कार्यालय का घेराव कर उनके पार्टी के नेताओं का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने की कोशिश करेंगे हम उन्हीं लोगों को जिंदा फूंक देंगे। किसी जिंदा व्यक्ति को फूंकने की बात करना और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वालों को धमकी देना कानून की धज्जिया उड़ाने जैसा है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि समाजवादी पार्टी के इन दोनों नेताओं के खिलाफ भड़काऊ बयान देने जिंदा जलाने की धमकी देने और माहौल खराब करने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा प्रदान करें। हम सब आपके आभारी रहेंगे। दिनांक-07.04.2025 दिलीप सिंह गहाकार संजय ओझा पंकज सिंह आयुण जिह अजीत कुमार सिंह महेन्द्र प्रताप सिंह प्रार्थी अभिवेक सिंह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह (धवल) जनपद-मीरजापुर। मो0न0-7398883366

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!