विन्ध्याचल में आयोजित विन्ध्य महोत्सव में पद्म भूषण सोनल मान सिंह के टीम के द्वारा गंगा अवतरण एवं भगवान श्रीराम व निषाद संवाद पर नृत्य के माध्यम से किया गया आकर्षक प्रस्तुति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिपोर्ट विकास तिवारी

दर्शको से भरे पंडाल में लोक गायिका संजू सिंह एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों
सहित स्थानीय सांस्कृतिक दलो द्वारा की गई जोर प्रस्तुति

मा0 विधायक मझवां ने दीप प्रज्जवलित व देवी चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

मा0 विधायक, अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी ने कलाकारो को सम्मानित कर किया उत्साह वर्धन

मीरजापुर 06 अप्रैल 2025- मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में नवरात्र मेला के दौरान आयोजित विन्ध्य महोत्सव के मंच पर मुम्बई से आई पद्म विभूषण कथक नृत्यांगना सोनल मान सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक मंच पर कथक नृत्य के माध्यम से कई आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त संस्कृति विभाग लखनऊ के कथक नृत्यांगना पूजा अग्रवाल एवं उनकी टीम के द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर भाव विभोर किया गया तो वही लखनऊ से पधारी पूर्वांचल की जानी मानी लोकगीत गायिका संजू सिंह के द्वारा देवीगीत व पचरा प्रस्तुत कर लोगो को अष्टमी के दिन भक्तिमय किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या के द्वारा देवी चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव स्थानीय कलाकारो को प्रदेश व देश के बड़े मंचो पर पहुंचने का अच्छा अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में पद्म विभूषण सोनल मान सिंह व उनकी टीम के कलाकारो के द्वारा अपने सुप्रसिद्ध अंदाज भरतनाट्यम नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा स्तुति एवं गंगा अवतरण सहित भगवान श्रीराम के वन प्रस्थान के दौरान निषादराज के द्वारा गंगापार के प्रसंग को अपने टीम के कलाकारो के कथक नृत्य के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुति की गई जिसका लोगो के द्वारा काफी सराहना की गई। पद्म विभूषण सोनल मान सिंह ने देश में अपने कथक नृत्य की विधा में सुप्रसिद्ध कलाकार है इन्होने लगभग 90 देशो में अपनी कला संगम को बिखेरने का कार्य किया है व विद्यालय चलाकर कथक नृत्य के क्षेत्र में काफी कालाकारो को मंच पर उतारने की दिशा में कार्य कर रही हैं। श्रेाताओ से भरे विन्ध्य महोत्सव पंडाल के मंच पर लखनऊ से पूर्वांचल की जानी मानी लोकगीत गायिका श्रीमती संजू सिंह के द्वारा देवीगीत, देवी बधाई गीत एवं पचरा सहित कई गीतो की प्रस्तुति कर लोगो को मनोरंजन कराया गया। लोकगायिका संजू सिंह के द्वारा श्रोताओ की मांग पर कई लोकगीत भी प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात संस्कृति विभाग लखनऊ के कलाकार पूजा अग्रवाल के द्वारा कथक नृत्य एवं विग्ंस डांस एकेडमी लखनऊ के टीम के द्वारा महिषासुर मर्दिनी व शिव तांडव नृत्य, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केेन्द्र के इंदल सिंह कुशवाहा का लोकगायन एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र से आए प्रकाश मलिक के द्वारा हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को अपनी तरफ आकर्षित किया गया। वाराणसी की लोकगायिका सरोज वर्मा के द्वारा देवीगीत तथा विन्ध्याचल माटी की सुपुत्री वर्तमान में मुम्बई में सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यरत एकता श्रीमाली के द्वारा देवीगीत, भजन आदि की सुन्दर प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक मंच पर विद्या सागर प्रेमी व उनके ग्रुप के द्वारा कई मनरोचक लोकगीत, किरन चैरसिया के द्वारा देवीगीत के पश्चात राम नरायन यादव का लोकगीत तथा शिवांगी उमर का शास्त्रीय नृत्य कथक व बाराबंकी की सरोज श्रीवास्तव के द्वारा भी आकर्षण का केन्द्र रहा जिसका लोगो के द्वारा सराहना की गई।
विन्ध्य महोत्सव मंच पर मा0 विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा सभी कलाकारो को देवी चित्र/स्मृति चिन्ह, चुनरी व मोमेंटो प्रदान कर कलाकारो का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के अलावा प्रबोधिनी संस्था के प्रबंधक नंदिनी मिश्रा, विभूति मिश्रा, विभा वैद्य भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें