जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओ की सुविधा व व्यवस्थाओ के दृष्टिगत 03/04 अप्रैल की रात्रि व 04 अप्रैल के दोपहर मेला क्षेत्र में भ्रमण कर किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट विकाश तिवारी

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में चल रहे नवरात्र मेला की 03/04 अप्रैल 2025 की देर रात्रि एवं 04 अप्रैल 2025 को लगभग 11 बजे से 01 बजे तक मेला क्षेत्र के अष्टभुजा, देवीमन्दिर, काली मन्दिर, कालीखोह, रेलवे स्टेशन, विन्ध्याचल मन्दिर व कोतवाली गली, पक्का घाट, पुरानी वी0आई0पी0 व न्यू वी0आई0पी0 पर भ्रमण कर व्यवस्थाओ व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दूर दराज से आकर दर्शन हेतु कतारबद्ध श्रद्धालुओ से वार्ता कर व्यवस्थाओ व सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर गोवा लाल को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था पर और विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 से दर्शन के लिए लगे लाइनो को देखते हुए आवश्यकतानुसार प्रत्येक मार्गो पर जूट की मैटी और बिछाई जाए ताकि श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जोनल/सेक्टर अधिकारी का भी निरीक्षण किया तथा अपने क्षेत्र में भ्रमण रहने का भी निर्देश दिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में प्रत्येक जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटो व पुलिस अधिकारी की बैठक कर प्रत्येक जोन व सेक्टरवार व्यवस्थाओ की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय उपस्थित रहें।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!