गंगा आरती में शामिल हुए भाजपा नेता मनोज जायसवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंगा आरती में शामिल हुए भाजपा नेता मनोज जायसवाल

रिपोर्ट विकास तिवारी

मीरजापुर। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन विंध्याचल के विंध्य विकास परिषद के द्वारा पक्का घाट पर दैनिक गंगा आरती में भाजपा नेता मनोज जायसवाल शामिल होकर मां गंगा और मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया।भाजपा नेता ने कहा कि माँ गंगा ही है जो विन्ध्याचल धाम को इस धरा पर एक दुर्लभ क्षेत्र बनाती है।विन्ध्य धाम का विन्ध्य गंगा का संगम ही इसे मणिद्वीप बनाता है,भारत वर्ष के सम्पूर्ण शक्ति पीठों में से एक विन्ध्याचल ही एक मात्र ऐसा शक्तिपीठ है,जिसे भगवती पतित पावनी गंगा स्पर्श करती और इस धाम को इसी स्पर्श से सिद्धिपीठ बना देती है।इस गंगा घाट पर पिछले पंद्रह सालों से माँ गंगा की दैनिक आरती होती है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद गंगा आरती में शामिल होकर आरती करने से एक अलग भाव की मन में उत्पत्ति होती है।इस अवसर पर रामानन्द तिवारी जी व उनकी पूरी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!