नवरात्र के महा गंगा आरती का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*नवरात्र के महा गंगा आरती का शुभारंभ हुआ प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्य मंत्री सोहनलाल श्री माली विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजु कनौजिया*

रिपोर्ट विकास तिवारी

विंध्याचल माॅ विंध्यवासिनी पक्का घाट पर आयोजित दैनिक माॅ गंगा आरती के नवरात्र के महा गंगा आरती के प्रथम दिन रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री पिछडा आयोग उपाध्यक्ष सोहनलाल श्री माली व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजु कनौजिया शामिल हुए गंगा आरती का शुभारंभ माॅ गंगा के स्तुति से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी व टीम द्वारा संकल्प कराकर संगीतमय माॅ गंगा महाआरती को प्रारंभ किया गया जिसमे आरती के पहले घाट को फुल माला झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था आरती के समय घाट पर माॅ गंगा के भक्तों से पटा रहा जिसमे आरती के समय एक सौ एक थाली लेकर रिद्धी सिद्धी के रूप कन्याओं ने अर्चकों के पीछे से माता गंगा का आरती उतारी राज्य मंत्री सोहनलाल श्री माली ने कहा की माॅ गंगा हमेशा बुलाती रहती है आज मै जो कुछ भी हु माॅ गंगा का आशीर्वाद है मुझे जब जब माॅ बुलाती रहेगी मै आता रहुंगा मेरे लायक जो भी कार्य आरती के लिए होगा करता रहुंगा जिला पंचायत अध्यक्ष राजु कनौजिया ने कहा कि आरती मे शामिल होकर मन को बहुत शांति मिलती है जिला पंचायत के तरफ से जो भी भव्यता के लिए कार्य होगा किया जायेगा नवरात्र बाद आरती पश्चात मुख्य अतिथि वरिष्ठ अतिथि को गंगा आरती संस्थापक/प्रमुख रामानन्द तिवारी व टीम द्वारा माता का चित्र व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया इस मौके पर गंगा आरती टीम में आरती संस्थापक/ प्रमुख रामानन्द तिवारी जितेन्द्र मिश्रा प्रशांत उपाध्याय धीरज तिवारी साजन तिवारी दिनेश गुप्ता आनन्द तिवारी बलवंत सिंह गगन माली विश्वनाथ साहु रितिक मोदनवाल हिमांशु मिश्रा रमेश राज तिवारी रहे

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!