जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी का अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल, SSB जवान ने CM से लगाई सुरक्षा की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​खुर्जा (बुलंदशहर)। कोतवाली नगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए एक आरोपी का अवैध असलहों और जिंदा कारतूसों के जखीरे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट दीपक चौहान

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार ने अपनी जान का खतरा जताया है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान यश सोलंकी के रूप में हुई है।

यश सोलंकी पर अप्रैल 2025 में अपने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर खुर्जा क्षेत्र निवासी अनुज चौधरी की हत्या करने का गंभीर आरोप है, जिसके सिलसिले में वह जेल में बंद था। हाल ही में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया था, जिसके तुरंत बाद हथियारों का प्रदर्शन करते हुए उसका यह वीडियो सामने आ गया।

​घटना के बाद मृतक अनुज चौधरी के भाई, जो सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कार्यरत हैं, ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए अपने परिवार के लिए कड़ी सुरक्षा की मांग की है।

साथ ही आरोपी की जमानत रद्द कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!