बुलंदशहर बिग ब्रेकिंग: मारपीट में गंभीर घायल लॉ छात्र अंकुर चौधरी ने तोड़ा दम, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर (खुर्जा):खुर्जा में बीते 20 अगस्त को हुई हिंसक मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लॉ (कानून) के छात्र अंकुर चौधरी की इलाज के दौरान नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में देर शाम मौत हो गई।​

रिपोर्ट दीपक चौहान

अंकुर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया।​🚓 चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, घर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

​पोस्टमार्टम के बाद जब अंकुर चौधरी का पार्थिव शरीर खुर्जा स्थित उनके आवास पर लाया गया, तो पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।​आश्वासन और सांत्वना: घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात अंतरिक्ष कुमार जैन खुद मृतक के घर पहुंचे।

अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।​अंतिम संस्कार: भारी सुरक्षा व्यवस्था और गमगीन माहौल के बीच थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बगराई में मृतक छात्र का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया

आश्वासन और सांत्वना: घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात अंतरिक्ष कुमार जैन खुद मृतक के घर पहुंचे। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।​

अंतिम संस्कार: भारी सुरक्षा व्यवस्था और गमगीन माहौल के बीच थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बगराई में मृतक छात्र का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।​

💔 परिवार का इकलौता चिराग था अंकुर​मृतक अंकुर चौधरी अपने परिवार का इकलौता वारिस था। उनके पिता अशोक चौधरी पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि मां शिक्षिका हैं। होनहार इकलौते बेटे की इस तरह असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।​

🚨 पुलिस की कार्रवाई: 6 पर इनाम, 4 बदमाश जेल भेजे गए​गौरतलब है कि 20 अगस्त को खुर्जा कोतवाली नगर के 4 नंबर बिजली घर के निकट मारपीट की यह वारदात हुई थी। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की थी:

​इनामी आरोपी:

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी द्वारा 6 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

​मुठभेड़ और गिरफ्तारी: 25 हजार के इनामी आरोपी लखन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी।

पुलिस अब तक मुख्य आरोपी लखन समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।​

प्रशासन का रुख: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!