बुलंदशहर:जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक बालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
रिपोर्ट दीपक चौहान
पीड़िता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूल छोड़ने के बहाने होटल ले गया था आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रिजवान छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि वह छात्रा को एनएच-34 स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है।प्रशासन ने होटल को किया सीज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर संबंधित होटल को सीज करने की वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जाँच जारी है।












