छतारी में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छतारी (बुलंदशहर):पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (12 रबी-उल-अव्वल) के मुबारक मौके पर छतारी में ‘ईद-ए-मिलादुन्नबी’ का त्योहार पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट दीपक चौहान

इस दौरान शहर में एक अजीमुश्शान ‘जुलूस-ए-मोहम्मदी’ निकाला गया, जिसमें बच्चे घोड़ों पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लिए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते नजर आए। बच्चों के इस जोश ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।​भाईचारे और अमन-चैन का दिया संदेश​

जुलूस के जरिए अकीदतमंदों ने मुल्क में शांति, सौहार्द और आपसदारी कायम रखने का पैगाम दिया। साथ ही उलेमाओं ने हुजूर साहब की तालीमात और उनके बताए नेक रास्तों पर चलने की अपील की।​

इन रास्तों से गुजरा जुलूस​जुलूस का आगाज मदरसा नूरी से हुआ। इसके बाद यह आजाद रोड, शिवपुरी मोहल्ला, गोपालगंज, गांधी चौक और मेन बाजार से होते हुए वापस मदरसा नूरी पहुंचकर संपन्न हुआ।

पूरे रास्ते जुलूस का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।​

प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी

​इस रूहानी और देशभक्ति से भरे जुलूस में भारी तादाद में लोगों ने शिरकत की। मौके पर मुख्य रूप से:​हाजी सलीम (चेयरमैन, छतारी)​जावेद खान (पत्रकार)​शरीफ कुरैशी​आसिफ मिर्जा​अशरफ सलमानी​नदीम खान

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!