चोरहट में दुस्साहस: मां दुर्गा के दरबार में दिनदहाड़े डकैती, ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा ‘अधर्मी’ चोर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पड़ाव/चंदौली

​मुगलसराय (चंदौली): मुगलसराय थाना क्षेत्र के चोरहट गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेखौफ चोर ने मां दुर्गा के मंदिर को अपना निशाना बनाया। श्रद्धा और आस्था के केंद्र में हुई इस वारदात ने ग्रामीणों के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।

आस्था पर वार: नीली टी-शर्ट वाले चोर का ‘पाप’ बेनकाब

​चोरहट गांव के इस मंदिर में दोपहर के सन्नाटे का फायदा उठाकर नीली टी-शर्ट पहने एक युवक ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। आरोपी ने दान-पात्र को खंगालकर नकदी, सिक्के, पीतल का कलश और पवित्र त्रिशूल तक समेट लिया। लेकिन कहते हैं न कि ‘माता के दरबार से कोई बचकर नहीं जा सकता’, आरोपी जैसे ही चोरी का माल समेटकर निकलने वाला था, ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई।

ग्रामीणों का ‘रुद्र रूप’, रंगे हाथ दबोचा गया आरोपी

​चोरी की खबर फैलते ही पूरा चोरहट गांव इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद आरोपी गिड़गिड़ाने लगा, लेकिन मंदिर की पवित्रता से खिलवाड़ देख लोग बेहद आक्रोशित थे। मौके पर नोटों के बंडल और मंदिर के बर्तन बिखरे पड़े मिले, जो आरोपी की करतूत की गवाही दे रहे थे।

जलील पुर पुलिस ने कसा शिकंजा

​मामले की गंभीरता को देखते हुए जलील पुर चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ‘भीड़ तंत्र’ के गुस्से से बचाकर आरोपी को अपनी हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली है।

ग्रामीणों का कहना है: “यह केवल चोरी नहीं, हमारी आस्था पर प्रहार है। ऐसे अपराधियों में कानून का खौफ होना जरूरी है।”

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!