युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पालिका के युवा अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने जताया हर्ष दी बधाई
रिपोर्ट विकास तिवारी
मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को निर्विरोध चुने जाने पर हर्ष जताते हुए बधाई दी है।नपाध्यक्ष ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी में करोड़ों कार्यकर्ता है

,इस 45 साल पुरानी भाजपा की कमान 45 वर्षीय नितिन नबीन को सौंपी गई है।नितिन नबीन भाजपा को और नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेंगे। उनको पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूँ ।उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।भाजपा ही एक ऐसी राष्ट्रवादी सोच वाली पार्टी है जिसने देश को नई दिशा दी है।पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की विश्व में अलग पहचान बनी है।अप्रैल 2025 को पार्टी के 45 साल पूरा हों गया और ये संयोग देखिए कि हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष भी 45 वर्ष के युवा है जो संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।











