राजगढ़ के नहर में मृत अवस्था में मिले गोवंश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*राजगढ़ के नहर में मृत अवस्था में मिले गोवंश

रिपोर्ट विकास तिवारी

*राजगढ़ मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो रजवाहा से निकली नहर में एक दर्जन के आसपास मरी हुई गोवंस पानी में तैर रही है।लेकिन पशुपालन विभाग को इसकी भनक नहीं लगी रोजाना इसी रोड से कितने अधिकारी क्षेत्र में जा रहे है।इन गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है ग्राम प्रधान की उदासीनता भारी पड़ रही है। राजगढ़ के सेमरा बरहो राजवाहा के नहर के तुलसीपुर गांव के पास सेमरा बरहो और निकरिका दोनों गांव के बिच नहर मे मृत गोवंस पानी मे तैर रहे है। यह पानी मे कहा से आए है किसी को पता नहीं है।

मृत गोवंस मे पानी मे होने है दुर्गन्ध निकल रही है। बेज़ुबान जानवर की ऐसी दसा देखकर मन व्यथित है। आज जैसे ही यह सूचना जिले के आला अधिकारियों को मिली उन्होंने इसकी सूचना तुरंत राजगढ़ ब्लाक पर प्राप्त होने पर राजगढ़ ब्लाक के कृषि अधिकारी संतोष कुशवाहा की टीम मौके पर जाकर रेस्क्यू करने की कोशिश नाकाम हो गई क्योंकि नहर में इतना पानी चल रहा है रेस्क्यू करना भारी पड़ रहा है नहर बंद होने पर ही संभव हो पाएगा। संतोष कुशवाहा ने बताया कि नहर बंद होने पर ही मृत्यु गोवंश को बाहर निकाला जाएगा।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!