मिर्जापुर डिस्ट्रिक्ट जुडो ऐंड ब्लाइंड स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव बने अश्विनी कुमार पांडेय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिर्जापुर डिस्ट्रिक्ट जुडो ऐंड ब्लाइंड स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव बने अश्विनी कुमार पांडेय।

रिपोर्ट विकास तिवारी

जनपद में पहली बार डिस्ट्रिक्ट जुडो ऐंड ब्लाइंड एसोसिएशन के माध्यम से अब जिले के बच्चे जूडो में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जनपद का नाम रोशन कर सकेंगे।इसकी की मान्यता , उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ एवं जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया से प्राप्त है।एसोसिएशन के अध्यक्ष एस०पी० त्रिपाठी सह सयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ , उपाध्यक्ष अगस्त द्विवेदी ,

उपसचिव सोमेश्वरपति त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार मौर्य सदस्य शिवराम शर्मा , अनिल मौर्या रामधनी पाल , आदि लोगों से सुसज्जित जूडो एसोसिएशन जनपद के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग़ कराने के लिए उनकी सुविधा अनुसार प्रशिक्षण मुहैया तथा जुडो खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर अध्यक्ष एस०पी० त्रिपाठी० ने कहा है आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्पोर्ट एवं युवाओं के सुन्दर भविष्य के लिए तमाम योगजनाएं व खेल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से खेल एवं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। तथा अब जुडो के माध्यम से बच्चे अपने जनपद का मान सम्मान और गौरव बढ़ाने के लिए तैयार है।इस अवसर पर राष्ट्रीय योगासन जज योग गुरु योगी ज्वाला , सचिव योगासन खेल संघ ने कहा कि जनपद में जूडो के आगमन से यहां के खिलाड़ियों में बहुत उत्साह है , और अब यहां के खिलाड़ियों को जुडो में अनेक सुविधाएं मिल सकती है , खिलाड़ी जनपद में रहकर के ही अपना अभ्यास कर अपने को बड़े स्तर प्रदर्शन के लिए पर तैयार कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के जूडो ऐंड ब्लाइंड टीम को शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।इस अवसर पर रामू सोनकर सचिव ताइक्वांडो ने जनपद की जूडो एसोसिएशन व उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बधाई देने वालों में बृज मोहन जी राज्य प्रभारी पतंजलि युवा भारत , योग गुरु योगी भोला नाथ संस्थापक विंध्य योग सेवा धाम , जगदीश सिंह पटेल , अध्यक्ष जिला को ऑपरेटिव बैंक , अनवर अली , विवेक मिश्रा , निधि सिंह पटेल राष्ट्रीय खिलाड़ी , राकेश त्रिपाठी , व आदि संगठन के लोगों ने अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!