कैबिनेट मंत्री, विधायक नगर, छानबे व जिलाधिकारी ने बनारस खजुराहो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहुत सारी ट्रेनों में वंदे भारत विंध्याचल स्टेशन के लिए स्वर्णिम उपलब्धि -आशीष पटेल

रिपोर्ट विकास तिवारी

विंध्याचल एक धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है, और वंदे भारत ट्रेन का संचालन यहां से शुरू होने से पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा -मा0 विधायक नगर मीरजापुर 08 नवम्बर 2025- आज चार वंदेे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस खजुराहो वंदे भारत, लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत, फिरोजपुर दिल्ली वंदे भारत, एर्णाकुलम बेंगलुरु वंदे भारत का मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान विंध्याचल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल जी ने बनारस खजुराहो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विंध्याचल से रवाना किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुंदर केसरी, जिला अध्यक्ष अपर दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डाॅ0 एस0पी0 पटेल, रेलवे विभाग के प्रमुख अधिकारी गण सहित अन्य गणमान्य व भाजपा व अपना दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस अवसर मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल ने कहा कि पहली बार पूरे देश उन कोनों को जोड़ने का काम आपस में हो रहा है जो अछूते थे जिनमे ज्यादा समय लगता था इस वंदेे भारत एक्सप्रेस ने उस समय को घटकर कहीं कहीं आधा तो कहीं 60 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े गौरव का विषय है कि वंदे भारत एक्सप्रेस आज मीरजापुर मंडल के विंध्याचल स्टेशन को मिलने जा रही है और इसके अतिरिक्त एक और वंदे भारत का प्रस्ताव दिया गया है जो शीघ्र ही फलीभूत होगा। उन्होंने कहा कि बहुत सारी ट्रेनों में वंदे भारत विंध्याचल स्टेशन के लिए स्वर्णिम उपलब्धि है मां विंध्यवासिनी की नगरी और इस नगरी को काशी विश्वनाथ से चित्रकूट और खजुराहो से जोड़ने का रेल का एक महत्वपूर्ण कदम है। मा0 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री व मा0 रेलमंत्री को उसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से काफी लोगों ने यात्रा की होगी और काफी लोगों को अवसर नहीं मिला होगा किंतु यह वंदेेभारत वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, महोबा होते हुए खजुराहो तक तक जाएगी जो उस बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र को इस विंध्यवासिनी की नगरी से बाबा विश्वनाथ की नगरी से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि एक नई पहल प्रारंभ हुई है और इसके अतिरिक्त मिर्जापुर में बहुत से कार्य हुए हैं इससे पूर्व मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज नहीं थे किंतु मा0 सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक श्रीमती अनुप्रिया पटेल की पहल पर दो फुट ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ और विंध्याचल मीरजापुर स्टेशन को विशेष स्कीम में रखा गया है और चुनार से लेकर के चोपन तक रेल डबिंग होने जा रही है प्रयागराज से लेकर के मुगलसराय तक तीसरी लाइन बिछने जा रही है बहुत सारे काम रेलवे के तेजी से चल रहे हैं और रेलवे में मिर्जापुर से ही डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर भी जा रहा है जिसमें एक स्टेशन न्यू मिर्जापुर बना है धीरे-धीरे सारे सामान की आवा जाही उस न्यू मिर्जापुर स्टेशन से होकर न्यू डगमगपुर रेलवे स्टेशन बना हुआ है ऐसे बहुत से कार्य रेलवे के हुए हैं। उन्होंने कहा कि बदलते मीरजापुर की इस छवि के लिए माननीय प्रधानमंत्री व मा0 रेल मंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जनपद मीरजापुर से दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय से लखनऊ जाती थी जो आजकल प्रयागराज से ही टर्बिनेट हो जा रही है उसके लिए भी डीआरएम रेलवे मेरे द्वारा स्ंवय वार्ता की गई कि जो प्रारंभ हो जाएगी तो मीरजापुर के लोगों के लिए ही नहीं अपितु मीरजापुर से चुनार और उन स्टेशनों के लिए लखनऊ आने-जाने के लिए एक अच्छी ट्रेन पुनः हो जाएगी। मा0 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से मिर्जापुर में एक बड़ी उपलब्धि मिली थी उस समय जब संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का मिर्जापुर में ठहराव हुआ था जो सीधे मुगलसराय से प्रारम्भ होकर कानपुर जाती थी लेकिन उसको मिर्जापुर मुख्यालय में मा0 तत्कालीन रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने स्टापेज दिया था और मिर्जापुर से दिल्ली जाने के लिए एक बहुत बेहतरीन ट्रेन हो गई इसी प्रकार और ट्रेनों के स्टापेज की वार्ता चल रही है और उन ट्रेनों के रुकने से जनपद वासियों को एक और बड़ी सौगात मिलेगी। इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री ने विन्ध्य विद्यापीठ के छात्रो द्वारा विकसित विंध्याचल और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर निबंध एवं चित्रकला मे प्रतिभाग करने वाले विजय प्रतियोगियो में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र कहा कि वंदे भारत ट्रेन का संचालन विंध्याचल से शुरू होना एक ऐतिहासिक क्षण है, जो क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन को क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि विंध्याचल एक धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है, और वंदे भारत ट्रेन का संचालन यहां से शुरू होने से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल विंध्याचल के लोगों के लिए बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी एक बड़ी सुविधा होगी। मा0 विधायक ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों का यात्रा समय कम होगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन विंध्याचल के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। तत्पश्चात मा0 कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ अधीक्षक सोमेन बर्मा, डी0आर0एम0 रेलवे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी के साथ नटवा रेलवे अडंर पास का भ्रमण का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!