चुनार विधानसभा के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*चुनार विधानसभा के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल

रिपोर्ट विकास तिवारी

विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को कैलहट स्थित रामललित सिंह महाविद्यालय में हुई। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।भाजपा की राजनीति सेवा, पारदर्शिता और जनविश्वास पर आधारित है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे बूथ स्तर तक पहुंचकर नए मतदाताओं को जोड़ें और एसआईआर अभियान को सफल बनाएं।जिला उपाध्यक्ष रवींद्र नारायण सिंह ने पार्टी के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर बैठकों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता मंडल कैलहट अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने की।इस अवसर पर अभियान संयोजक डॉ• विजय सिंह जी,पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह जी,रमाकांत सिंह जी,जय सिंह जी,विजय बहादुर सिंह जी,मण्डल अध्यक्षगण चंद्रशेखर सिंह जी,धीरज सिंह जी,विजय भारद्वाज जी,मंगरू राम साहनी जी सहित आदि कार्यकर्तागण उपस्थित मौजूद रहे।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!