ऑपरेशन चक्रव्यूह: सिगरा पुलिस ने ₹9 लाख का गाँजा बरामद कर 2 तस्करों को दबोचा
वाराणसी संवाददाता पवन जायसवाल
🚨 ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई: सिगरा पुलिस ने ₹9 लाख का अवैध गाँजा और 2 तस्कर किए गिरफ्तार! 🚔वाराणसी। पुलिस के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 17.770 किलोग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
👥 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सिगरा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0- 0428/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित इन अभियुक्तों को एन.ई.आर. पार्क के पास से गिरफ्तार किया: * आनन्द वर्मा (उम्र करीब 28 वर्ष) पुत्र पवारु वर्मा, निवासी ग्राम धनन्जयपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी। * सूर्यभान मौर्या (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र स्व० शिवलाल मौर्या, निवासी ग्राम जमुआ, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।गिरफ्तार किए गए इन दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 17.770 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ।
🔎 घटना का विवरण
“ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिगरा पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि महमूरगंज से कैंट की तरफ आ रही एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में मादक पदार्थ हो सकता है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अमूल डेयरी के पास एनईआर पार्किंग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान महमूरगंज की तरफ से आ रही उक्त कार को संदेह के आधार पर रोका गया।वाहन चालक ने अपना नाम आनन्द वर्मा और साथ में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सूर्यभान मौर्या बताया। शुरू में दोनों ने वाहन में घरेलू सामान होने की बात कही, लेकिन उनके हाव-भाव में बदलाव देखकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।कड़ाई से पूछने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि कार की पिछली सीट पर रखे पैकेटों में अवैध गाँजा भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि वे दूसरे प्रदेशों से कम दाम में गाँजा खरीदकर, अधिक मुनाफा कमाने के लिए इसे कार में छिपाकर स्थानीय बाजारों और आस-पास के क्षेत्रों में बेचने के लिए लाए थे, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़े गए।🌟 पुलिस टीमइस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली सिगरा पुलिस टीम में शामिल थे
: * निरीक्षक संजय कुमार (थाना सिगरा प्रभारी)
* उ0नि0 कुमार गौरव सिंह (चौ०प्र० रोडवेज थाना सिगरा) * उ0नि0 नन्द कुमार सिंह (थाना सिगरा) * प्रशि० उ०नि० मो० जावेद कुमार सिंह * का0 नीरज मौर्या * का0 मृत्युजंय सिंह * हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह * हे0का0 दिनेश कुमार * का0 नीलेश कुमारथाना सिगरा पुलिस द्वारा इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।











