बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग, बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अशोक विश्वकर्मा ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल व उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के दुख में महासभा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के जीवन में आई भारी और भयंकर तबाही पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार और संगठन के सभी पदाधिकारियों से हर संभव मदद करने की अपील की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विशेष तौर पर पंजाब प्रांत में अपने पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय सहायता के साथ ही दैनिक जीवन की जरूरी चीजों के लिए शिविर लगाकर उनकी मदद करें। महासभा के सदस्यगण व पदाधिकारी तन-मन-धन से पीड़ितों की मदद करें। महासभा ने केन्द्र सरकार से मांग किया है कि भारी बाढ़ के चलते जो लोग बेघर हो गए हैं उन्हें शीघ्र पुनर्वासित किया जाए तथा राज्यों को विशेष बाढ़ राहत पैकेज दिया जाय।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!