भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने की गोष्ठी और सम्पर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मीरजापुर। रिपोर्ट विकास तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बाजीराव कटरा में कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी कर पार्टी के विचारों,सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी।पार्टी के पैतालीस साल पूरा होने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क कर भाजपा की विकास नीतियों के बारे में लोगो को बताया।उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है,जिसमें तेरह करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता है।भाजपा ने अपनी राष्ट्रहित नीतियों और विकास के दम पर देश के कई राज्यों में सरकार बनाई है।पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिली है,विश्व स्तर पर भी देश का नाम रोशन हुआ है।भाजपा अपने सिद्धांतों पर कायम है जिन वादों के साथ चुनाव लड़ा गया था,उसे पूरा भी किया गया है।अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की लड़ाई हो या जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने की बात हो,महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना हो या देश और राज्यों में कानून की व्यवस्था को मजबूत करने की बात,ऐसे कई ऐतिहासिक फैसले मजबूत नेतृत्व द्वारा लिये गये जो राष्ट्रहित में थे।पीएम मोदी के अगुवाई में भाजपा ने विकसित भारत की नींव रखनी प्रारंभ कर दी है,ये सब कार्य भाजपा राज में ही संभव हो सकता है।इस मौके पर नगर मण्डल पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,नगर महामंत्री संतोष जायसवाल,सभासद सत्यनारायण जायसवाल,सुभाष अग्रहरि,भोला नाथ साहू,प्रमोद दुबे,सुरेश मिश्रा,उज्ज्वल केशरी,पुनीत मिश्रा,अखिलेश अग्रहरि,प्रारंभ अग्रहरि,सौरभ केशरी,कृष्णानंद जायसवाल,रामनारायण साहू,संजय अग्रहरि,राहुल जैन,अदिति जैन,मुन्नी देवी,आकांक्षा,विकास यादव,सुरेश जायसवाल,अर्जुन सोनकर आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!