रानी कर्णावती स्कूल में “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पं० रत्नाकर मिश्र नगर विधायक विंध्यधाम मीरजापुर आज नगर के लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती स्कूल में “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

रिपोर्ट विकास तिवारी

इस अवसर पर विद्यालय में मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा, जिसमें उन्होंने प्रदेश के हर बच्चे को शिक्षित करने और विद्यालय तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुस्तकों एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण भी किया, जिससे उनकी शिक्षा में सहूलियत हो और वे नये उत्साह के साथ अध्ययन कर सकें। यह अभियान शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने का एक सशक्त प्रयास है। इस पहल का साक्षी बनना गर्व की बात रही।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!