जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न घाटों का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारीगण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न घाटों का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारीगण को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश —


आज दिनांकः 13.11.2026 को पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा छठ पूजा महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया । घाटों के साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा घाटों पर जल स्तर बैरिंकेटिग की स्थिति भी देखी । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल, महिला पुलिस और सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी तथा भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था बनाते हुए सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!