विंध्य महोत्सव के अंतिम दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित व देवी चित्र पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विंध्य महोत्सव के अंतिम दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित व देवी चित्र पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ

मीरजापुर – विंध्य महोत्सव के अंतिम दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने देवी चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया। विंध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर मिर्जापुर की पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने देवी गीत एवं मिर्जापुर की ही श्वेता के द्वारा देवी गीत प्रस्तुत किया गया तो वही लखनऊ की शैला श्रीवास्तव तथा मालविका हरिओम, वाराणसी की रंजना राय के द्वारा अपनी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंच का सफल संचालन राजेंद्र तिवारी उर्फ ललित तिवारी ने किया। कार्यक्रम मेंअपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं नोडल/प्रभारी पर्यटन जूही प्रसाद के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद से रूपेश श्रीवास्तव एवं अंजू मौर्य उपस्थित रहे।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!