सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने लगवाया निःशुल्क जांच शिविर,भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज रहे मौजूद

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा लालडिग्गी स्थित एक लॉन में आमजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में मीरजापुर स्वास्थ्य विभाग की 7 सदस्यीय टीम के कई चिकित्सक मौजूद रहे।चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों की शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा और सहायता करने का संकल्प है। इसी उद्देश्य से जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तो कहीं लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।भाजपा संगठन का प्रयास है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर आमजन को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास किया गया है। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाना है।भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच सेवा कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में आमजन की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन कराया गया है,ताकि लोगों को अपनी स्वास्थ्य जांच कराने के साथ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श भी मिल सके।उन्होंने कहा कि सेवा का कोई एक दिन या निश्चित स्वरूप नहीं होता,बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति की आवश्यकता के समय उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब,किसान,महिला,युवा और वंचित वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को उपचार की सुविधा मिल रही है,वहीं आवास,शौचालय,पेंशन सहित कई योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरकार कीयोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में कुल 268 लोगों का जाँच कर उनको दवा का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवार,पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर मौर्य,जिला महामंत्री स्वामी नाथ सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा,जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी,चंद्रांशु गोयल,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा जी,पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि,आशुकांत चुनाहे,वीरेन्द्र यादव,प्रदीप सोनकर,जान्हवी तिवारी,सचिन जायसवाल,कृष्ण कुमार सिंह,प्रीतम केसरवानी,पुनीत मिश्रा,शिवांशु सिंह,आनंद मौर्य,ओम प्रकाश मौर्य,गोवर्धन यादव,रमेश यादव, राहुल जैन,सुनील मोदनवाल, अमरेश सोनकर,आशुतोष केसरवानी,दीपा उमर,सोनम चतुर्वेदी,सुमन यादव,बीना सिंह पटेल,भावना बरनवाल,उमा जायसवाल,दीपा केसरी,भूपेंद्र सिंह,पवन केशरी,प्रवीण दुबे,बाबूराम गुप्ता,नीरज गुप्ता,आकाश पटेल,संतोष जायसवाल,गोपाल अग्रवाल,अजय अग्रहरि,राम शिरोमणि मौर्य,अंकित धवन,अभिषेक यादव,हर्ष राठौर,अमरेश सोनकर, आदि लोग मौजूद रहे।











