बेंगलुरु में पति ने हत्या कर सूटकेस में डाला महिला का शव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पत्नी का शव सूटकेस में भर दिया और खुद मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पर एक महिला का शव सूटकेस में बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पिछले ही महीने वह अपने पति के साथ बेंगलुरु आई थी। वहीं मकान मालिक ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। 

हत्या के बाद फरार हो गया आरोपी

दरअसल, बेंगलुरु में गुरुवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर घटना के बाद पुणे भाग गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी पति को पुलिस ने हत्या के सिलसिले में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को हत्या की घटना के बारे में सूचना दी। 

पुलिस ने पुणे से आरोपी को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी में कार्यरत यह दम्पति घर से काम कर रहे थे और पिछले एक साल से डोड्डाकन्नहल्ली में रह रहे थे। वहीं पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि ये दोनों लोग हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र के डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा, “आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।”

और पढ़ें

​”चकिया में मौत का सट्टा: क्या स्वास्थ्य विभाग के ‘कमीशन’ ने ली महिला की जान? ​”चंदौली का ‘यमराज’ अस्पताल: बिना मानक, बिना डिग्री, सिर्फ सेटिंग के दम पर उजाड़ा एक और घर! क्या CMO की चुप्पी का मतलब ‘हिस्सेदारी’ है?”

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!