चुनार क्षेत्र के 51 टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को पोषण युक्त पोटली भेंट कर गोद लेने का सराहनीय पहल

मीरजापुर देश में मनाया जाने वाले गांधी जी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती अवसर पर जनपद के चुनार क्षेत्र में स्थित गांधी पार्क प्रांगण में पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता स्वर्गीय दशरथ सिंह शास्त्री के स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा चुनार क्षेत्र के 51 टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को पोषण युक्त पोटली भेंट कर गोद लेने का सराहनीय पहल किया गया।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के मिश्रा वह विशिष्ट अतिथि चुनार क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर के के मिश्रा द्वारा शास्त्री परिवार द्वारा स्मृति दिवस के रूप में मरीजों के हित में किए गए इस प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पोषण पोटली आप सभी के स्वास्थ्य के लिए एक मार्गदर्शन है कि आप सभी आगामी समय में अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखते हुए, टीबी की दवा का सेवन नियमित रूप से करें जिससे कि आप सभी जल्द से जल्द पुनः पूर्ण रुप से स्वस्थ हों सकें । सीएमओ द्वारा जनपद को टीबी मुक्त बनाने हेतु मरीजों को स्वस्थ्य होकर समाज में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी सुझाव दिया।
विशिष्ट अतिथि चुनार क्षेत्राधिकार गायत्री यादव द्वारा अपने संबोधन में लोगों को नशे से दूर रहने का सूझाव देते हुए कहा कि स्वास्थ्य है तो जीवन है, इस लिए आप अपने साथ साथ अपने लोगों को भी नशे से दूर रखते हुए टीबी रोग को समाज से मिटाने का प्रयास कर देश को टीबी मुक्त करें।
वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं रेडक्रास सोसायटी मीरजापुर के सक्रिय सदस्य सतीश शंकर यादव द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी को टीबी रोग के समस्त लक्षणों से परिचित कराते हुए वर्तमान में सरकार द्वारा दी जा रही सभी सरकारी नि:शुल्क सुविधाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शास्त्री परिवार के सदस्यों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में किए गए सहयोग के उपलक्ष्य में उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया तथा सभी मौजूद लोगों के बीच टीबी हारेगा देश जीतेगा के शपथ प्रकिया को भी पूर्ण किया। वहीं सर्वम संस्था के मालिक संजय भट्टाचार्या द्वारा मंचासीन सभी गणमान्यों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया गया।
उक्त आयोजन में शास्त्री परिवार के सदस्य सुबोध कुमार सिंह, सेवानिवृत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, श्रीमती सरला, अलका, भावना, प्रशांत सिंह एडवोकेट, के साथ साथ पीएचसी चुनार प्रभारी डॉक्टर राकेश सिंह वह अमित कुमार सिंह, अखिलेश यादव, सर्वेश कुमार, इफ्तिखार, भनभावन आदि स्वास्थ्य कर्मी के अलावा सर्वम सेवा संस्था वाराणसी के पदाधिकारी संजय भट्टाचार्या, हिमांशु त्रिपाठी भी मौजूद रहे।










