शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के नाम किया रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के नाम किया रक्तदान

शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत भारत में साम्राज्यवाद के विरुद्ध समाजवाद एवं राष्ट्रवाद की स्थापना को समर्पित था
प्रोफेसर बी सिंह
जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी मिर्जापुर

आज 27 सितंबर 2026 सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर मिर्जापुर के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान ,

मिर्जापुर के सिविल लाइन सरदार भगत सिंह पार्क में स्थित सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह के शहादत को किया याद और उनकी जयंती पर उनको किया नमन

27 सितंबर 2026 मिर्जापुर

आज आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रक्तदान महादान संकल्प दिवस की अवसर पर मिर्जापुर जनपद में सिविल लाइन रोड स्थित सरदार भगत सिंह पार्क में सरदार भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा पार्टी के जिला कार्यालय पर लगभग 22 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया इस अवसर पर आनंद कुमार आजाद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश सिंह जिला संगठन मंत्री इलियास मंसूरी नगर अध्यक्ष मिर्जापुर नसीम खान जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मिर्जापुर आनंद कुमार सिंह जिला महासचिव यूथ विंग मिर्जापुर मीरा देवी पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संतोष यादव ब्लॉक अध्यक्ष कोन रवि श्रीवास्तव जितेंद्र भारती कमलेश भारती ज्योति सिंह निधि सिंह सीधा शुक्ला दिलीप विश्वकर्मा राजेश श्रीवास्तव संतोष सोनी राजेश कुमार गुप्ता दीनानाथ रत्ना संजय कुमार गुप्ता श्रीमती संध्या गुप्ता इत्यादि 22 लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी शहीद ए आजम भगत सिंह के बताए हुए समाजवाद और राष्ट्रवाद पर चलती है और भगत सिंह का राष्ट्रवाद और समाजवाद मानव कल्याण के उद्देश्यों को लेकर चलता है और आज इस उद्देश्यों को लेकर अपने नेता सांसद संजय सिंह जी के निर्देश पर आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रक्तदान करके राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला महासचिव संतोष पांडे ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के हुए प्रतिचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण करना ही आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री प्रोफेसर मुकेश सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने महापुरुषों के बताए हुए संकल्प को पूरा करते हुए शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी विकास की राजनीति करती है और हम उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को इसकी बुनियादी मुद्दों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीरा देवी पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी नारी शक्ति को सम्मान देने का कार्य करती है और हम अपने महापुरुषों की सपनों को पूरा करने का कार्य करेंगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के नगर अध्यक्ष इलियास मंसूरी ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए आम आदमी पार्टी संकल्पित है और सरदार भगत सिंह की बताए हुए समाजवाद को स्थापित करने के लिए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्माण कर रहे हैं
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनंद कुमार आजाद संदीप मोदनवाल राजेश कुमार गुप्ता मोहन कुमार मुकेश सिंह संतोष यादव इलियास मंसूरी नसीम खान रिबी श्रीवास्तव जितेंद्र भारती कमलेश भारती ज्योति सिंह निधि सिंह शीला शुक्ला दिलीप विश्वकर्मा मीरा देवी पटेल दीनानाथ आशी राजेश कुमार गुप्ता संतोष सोनी राजेश श्रीवास्तव संजय कुमार गुप्ता श्रीमती संध्या गुप्ता आनंद कुमार सिंह संतोष यादव इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!