निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी विश्व विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी विश्व विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

मीरजापुर 27 मार्च 2025

रिपोर्ट विकास तिवारी

– मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद भ्रमण के दौरान 154.15 करोड़ की स्वीकृत लागत से देवरी मड़िहान में निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्यो की प्रगति को लेकर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में मा0 केन्द्रीय मंत्री परिवार स्वास्थ्य कल्याण एवं रसायन उरवरक श्रीमती अनुप्रिया पटेल, मा0 जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, मा0 मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक छानबे श्रीमती सिंकी कोल, मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन उपस्थित रहें। समीक्षा बैठक में मा0 मुख्यमंत्री जी ने विश्व विद्यालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को भी निर्देशित करते हुए कहा कि अपने स्तर पर प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करे तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामाग्रियो की गुणवत्ता की जांच के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किया जाए जो समय-समय पर गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे। बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय में कुल 101 महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। विश्वविद्यालय के निर्माण से एक लाख 12 हजार 407 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। स्नानकोत्तर स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृति, राजनीति विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र, प्राचीन इतिहास, अर्थ शास्त्र, आई0पी0एम0 (बी0बी0ए0/एम0बी0ए0), आई0पी0सी0 (डी0सी0ए0/एम0सी0ए0) पाठ्यक्रम प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यो में प्रगति लाने गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दिए गए निर्देशो का अक्षरशः पालन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान चेयनमैन जगदीश सिंह पटेल अन्य जनप्रतिनधिगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!